साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (27 अप्रैल –3 मई 2019)


जानना जरूरी है डॉट कॉम (jannazaroorihai.com) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और अपने पाठकों के लिए हर सप्ताह करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न लाता है ताकि आप अपनी तैयारी को रिचेक कर सकें और रहें अप टू डेट

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स
(27 अप्रैल –3 मई 2019)
प्रश्न 1. हाल ही में नासा को पहली बार मंगल ग्रह पर भूकंप के संकेत मिले यह जिस रोबोटिक लैंडर से संभव हो पाया उसका क्या नाम है? 
उत्तरइनसाइट
प्रश्न 2. पांच वर्ष से कम की आयु के बच्चों के लिए विश्व का पहला मलेरिया टीका लांच किया गया वैक्सीन का क्या नाम है और मलेरिया के कारण सबसे ज्यादा मौतें किस महाद्वीप में होती हैं?
उत्तरआरटीएस-एस (RTS-S), अफ्रीका
प्रश्न 3. उस अफ्रीकी देश का क्या नाम है जहां विश्व का पहला मलेरिया टीका लांच किया गया ?
 उत्तरमलावी
प्रश्न 4. हाल ही में किस देश ने रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया और इस स्टांप का डिजाइन किस मूर्तिकार ने तैयार किया?
 उत्तरइंडोनेशिया, बपक न्योमन नुआर्ता (डाक टिकट पर जटायु सीता को बचाने के लिए बहादुरी से लड़ते हुए चित्रित है)
प्रश्न 5. दुनिया के सबसे उंचा इंडोर वॉटरफॉल किस देश के किस एयरपोर्ट में है और इसकी उंचाई कितनी है जिसे आम जनता के लिए खोला गया ?
उत्तरसिंगापुर, चांगी एयरपोर्ट, 131 फीट उंचा
प्रश्न 6. विश्व भर में पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर22 अप्रैल
प्रश्न 7. किस देश ने दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी बनाई है जो परमाणु विस्फोटकों से लैस है और उसका नाम क्या है?
उत्तररूस, बेलगोरोड
प्रश्न 8. पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग को किस हिंद महासागरीय देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
उत्तरसेशेल्स
प्रश्न 9.  प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक का क्या नाम है?
उत्तरगगनदीप कंग
प्रश्न 10. जापान में किसी भी प्रकार के चुनाव में जीतने वाले पहले भारतवंशी का क्या नाम है?
उत्तर –  पुराणिक योगेंद्र

इसी तरह की ख़बरें और जानकारी पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करें अब हम फेसबुक और ट्विटर पर भी है तो पेज लाइक और शेेयर करना ना भूूलें।

Previous
Next Post »
BREAKING NEWS
|