आज जब भी हमें कुछ जानना होता है या
किसी स्थान या फिल्म के बारे में पता करना होता तो हमारे जुबान पर जो नाम होता है वह
है ‘गूगल’ जी हां गूगल सर्च
इंजन के 20 साल पूरे हो गए है इन बीस सालों का सफर कैसा रहा आइए जानते है।
![]() |
गूगल का डूडल 27 सितंबर को सर्च इंजन पर कुछ इस प्रकार से दिखा |
कब हुई स्थापना
वैसे तो गूगल की शुरुआत 4 सितंबर 1998
से मानी जाती है पर औपचारिक तौर पर 27 सितंबर से गूगल की शुरुआत मानी गई इसीलिए इसी
दिन गूगल ने अपना 20 वां जन्मदिन मनाया।
डूडल विडियो के जरिए किया 20 साल के सफर को याद
- गूगल क्या है
- गूगल के सर्च बाक्स में आज से 20 साल पहले यह जानने की उत्सुकता थी कि वर्ष 2000 में क्या होगा।
- टाई कैसे बांधी जाती है।
- विश्व में सबसे लोकप्रिय खेल कौनसा है।
- डांस कैसे करते है।
- क्या प्लुटो अभी भी एक ग्रह है।
- यह तमाम सवाल थे जिसे बहुतायत में गुगल में सर्च किया गया अगर बात हाल-फिलाहल की करेंं तो लोगों ने GIF के सही उच्चारण को लेकर गूगल में सर्च किया। इतना ही नहीं सेल्फी क्या है, इसको जानने के लिए भी सर्च इंजन से सवाल किए गए। गूगल ने अपने मेन मेन्यु बार में लिंक के जरिए अपने 20 साल के इस शानदार सफर को छोटी सी डूडल विडियो के जरिए अपने युजर के साथ साझा भी किया ।
विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करेंं
इंफोरमेशन का ग्लोबली इस्तेमाल था मकसद
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी
के दो पीएचडी स्टूडेंट लैरी पेज और सरग्रे ब्रिन का मकसद था सूचना की क्रांती लाना
और इसकी मदद से जन- जन को सूचना के माध्यम से सहायता करना जो बहुत हद तक संभव भी हो
पाया। गूगल आज 150 भाषाओं में और 190 देशों में अपनी सेवाए दे रहा है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon