साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (15 –21 फरवरी 2019)

जानना जरूरी है डॉट कॉम (jannazaroorihai.com) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और अपने पाठकों के लिए हर सप्ताह करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न लाता है ताकि आप अपनी तैयारी को रिचेक कर सकें और रहें अप टू डेट


साप्ताहिक करेंट अफेयर्स
(15 –21 फरवरी 2019)
प्रश्न 1. किस भारतीय इतिहासकार को इज़राइल के प्रतिष्ठित डेन डेविड पुरस्कार के लिए चुना गया ?
उत्तरसंजय सुब्रमण्यम
प्रश्न 2. हिंदी किस देश की राजधानी के न्यायालय की तीसरी आधिकारिक भाषा बनी ?
उत्तरसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अबू धाबी (राजधानी)
प्रश्न 3. हाल ही में किस क्षेत्र को जम्मू कशमीर प्रशासन ने कशमीर से अलग कर एक मंडल और डिवीज़न घोषित किया ?
 उत्तरलद्दाख
प्रश्न 4. हाल ही में इसरो ने फ्रेंच गुएना के अंतरिक्ष केंद्र से अपना 40 वां संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया। उस उपग्रह का क्या नाम है ?
 उत्तरजीसैट 31
प्रश्न 5. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव हर साल कितने किमी खिसक रहा है?
उत्तर55 किलोमीटर
प्रश्न 6. हाल ही में किसे भारत का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया?
उत्तरसुशील चंद्रा
प्रश्न 7. भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ट्रेन 18को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तरवंदे भारत एक्सप्रेस
प्रश्न 8. पाकिस्तान की वह पूर्व कप्तान कौन है,  जो 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं ?
उत्तरसना मीर
प्रश्न 9. वह कौनसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसने बिहार, बंगाल और राजस्थान में बाल विवाह की कुप्रथा मौजूद होने का दावा किया?
उत्तरयूनिसेफ (UNICEF)
प्रश्न 10. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक (आईपी इंडेक्स) में भारत किस स्थान पर रहा ?
उत्तर –  36 वां स्थान


इसी तरह की ख़बरें और जानकारी पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करें अब हम फेसबुक और ट्विटर पर भी है तो पेज लाइक करना ना भूलें।
Previous
Next Post »
BREAKING NEWS
|