आज के दिन स्वर्ण मंदिर में पहली बार श्री गुरु अर्जुन देव जी ने किया था प्रकाश

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व : एक ऐतिहासिक घटना

अमृतसर, 1604: आज ही के दिन सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी ने दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। इस पवित्र ग्रंथ में 1430 अंग (पन्ने) शामिल हैं, और इसके पहले प्रकाश के अवसर पर संगत (सिख समुदाय) ने कीर्तन दीवान सजाए और बाबा बुड्ढा जी ने इस बाणी को पढ़ने की शुरुआत की। बाबा बुड्ढा जी, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी सिख धर्म की सेवा में समर्पित की, इस ग्रंथ के पहले ग्रंथी बने। बाद में, दशम गुरु गोबिंद सिंह जी ने यह हुक्म जारी किया, "सब सिखन को हुकम है गुरु मान्यो ग्रंथ।"


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 420 वाँ प्रकाश  पर्व के अवसर पर फूलों से सजा गोल्डन टेंपल 

गुरु अर्जन देव और भाई गुरदास: ग्रंथ की रचना

1603 में, गुरु अर्जन देव जी ने भाई गुरदास से गुरु ग्रंथ साहिब को लिखवाना शुरू किया, जो 1604 में पूरा हुआ और इसे ‘आदि ग्रंथ’ नाम दिया गया। बाद में, 1705 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने दमदमा साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 116 शबद जोड़कर इसे पूर्ण किया। 1708 में, दशम गुरु गोबिंद सिंह जी ने हजूर साहिब में एक फरमान जारी किया, जिसमें उन्होंने आदेश दिया कि "सब सिखन को हुकम है गुरु मान्यो ग्रंथ।"

समूची मानवता के लिए एक पथ प्रदर्शक

गुरु ग्रंथ साहिब केवल सिख समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए एक आदर्श और पथ प्रदर्शक हैं। यह पवित्र ग्रंथ तमाम प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, भाईचारे, मानवता और समरसता का संदेश देता है। आज के समय में यदि इस ग्रंथ की बाणियों में छिपे संदेश, उद्देश्य, और आदेश को माना जाए, तो समूची धरती स्वर्ग बन सकती है।

गुरु ग्रंथ साहिब में छह गुरु साहिबानों की बाणी के साथ-साथ विभिन्न संतों, भक्तों, और महापुरुषों की रचनाएं भी दर्ज हैं। यह अनमोल खजाना गुरु अर्जन देव जी के संपादन के तहत तैयार किया गया था। 1603 में गुरुद्वारा रामसर साहिब में गुरु जी ने भाई गुरदास से इस बाणी को लिखवाना शुरू किया, जिसमें बिना किसी भेदभाव के तमाम विद्वानों और भक्तों की बाणी को शामिल किया गया। 1604 में इस पवित्र ग्रंथ का पहला प्रकाश दरबार साहिब में हुआ।

इसी तरह की ख़बरें और जानकारी पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करें अब हम फेसबुक और ट्विटर पर भी है तो पेज लाइक और शेेयर करना ना भूूलें।

Previous
Next Post »
BREAKING NEWS
|