साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (8 –14 मई 2019)


जानना जरूरी है डॉट कॉम (jannazaroorihai.com) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और अपने पाठकों के लिए हर सप्ताह करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न लाता है ताकि आप अपनी तैयारी को रिचेक कर सकें और रहें अप टू डेट


साप्ताहिक करेंट अफेयर्स
(8–14 मई 2019)
प्रश्न 1. हाल ही में लंबे इंतेजार के बाद संयुक्त राष्ट्र ने किस आतंकवादी को अंतरराष्ट्रीय आंतकी धोषित किया? और उस समिति का क्या नाम है जिसके तहत किसी आतंकी संगठन या आतंकी को लेकर स्पष्ट नियम हैं ?  
उत्तरमसूद अज़हर, संयुक्त राष्ट्र 1267 प्रतिबंध समिति
प्रश्न 2. दुनिया का वह पहला देश कौनसा है जिसने अपनी संसद में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर आपातकाल घोषित किया?
उत्तरब्रिटेन
प्रश्न 3. 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद ओडिशा में आए अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवात का क्या नाम है?
 उत्तरफानी
प्रश्न 4. खराब स्वास्थ के चलते 200 साल के इतिहास में राजगद्दी छोड़ने वाले पहले जापानी सम्राट का क्या नाम है?
 उत्तरअकिहितो
प्रश्न 5. हाल ही में किस देश की सरकार ने बुर्के पर बैन लगाया है और उस देश के राष्ट्रपति कौन है जिन्होंने यह फैसला लिया ?
उत्तरश्रीलंका, मैत्रीपाला सिरिसेना
प्रश्न 6. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस कब मनाया जाता है और इसे दूसरे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर1 मई, मई दिवस
प्रश्न 7. हाल ही में थाईलैंड के राजा का राज्याभिषेक लोगों ने लाइव टीवी पर देखा उस सम्राट का क्या नाम है और वह किस वंश से हैं ?
उत्तरवजिरालॉन्गकोर्न, चक्री राजवंश
प्रश्न 8. फ्रांस ने हाल ही में किसे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर से सम्मानित किया? और सन् 1802 में इसकी शुरुआत किसने की?
उत्तरइसरो के पूर्व चेयरमैन ए एस किरण कुमार, नेपोलियन बोनापार्ट
प्रश्न 9.  जी साथियान किस खेल से संबंधित हैं जो हाल ही में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने?
उत्तरटेबल टेनिस
प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष वन्डे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर कौन है और वह किस देश से है?
उत्तर  क्लेयर पोलोसॉक, ऑस्ट्रेलिया


इसी तरह की ख़बरें और जानकारी पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करें अब हम फेसबुक और ट्विटर पर भी है तो पेज लाइक और शेेयर करना ना भूूलें।

Previous
Next Post »
BREAKING NEWS
|